हमारा मक़सद (Our Mission)
आज के डिजिटल दौर में इंटरनेट पर ढेर सारी जानकारियाँ मौजूद हैं, लेकिन उनमें से
सही और भ्रामक जानकारियों को अलग करना मुश्किल हो जाता है। हमारा मुख्य उद्देश्य
क़ुरआन की आयतों, सहीह हदीसों और विश्वसनीय इस्लामी किताबों के हवाले से आप
तक बिल्कुल सही इतिहास और सच्ची कहानियाँ पहुँचाना है, ताकि हमारी युवा पीढ़ी
अपने गौरवशाली इतिहास को जान सके और सही रास्ते पर चल सके।
आपको यहाँ क्या मिलेगा?
हमारी वेबसाइट पर आपको बहुत ही आसान और सरल हिंदी भाषा में नीचे दिए गए
विषयों पर रूहानी वाक़यात पढ़ने को मिलेंगे:
• अम्बिया ए किराम (Prophets): हज़रत आदम (अ.स.) से लेकर
आख़िरी नबी
हज़रत मुहम्मद (स.अ.व.) तक
के पावन जीवन के प्रेरक प्रसंग।
• सहाबा ए किराम (Companions): नबी करीम के साथियों के ईमारदार
और जाबाँज़ी
के सच्चे किस्से।
• औलिया अल्लाह और बुज़ुर्गान ए दीन: अल्लाह के नेक बंदों की ज़िंदगी
और उनकी
करामत।
• इबरतनाक और इस्लाही कहानियाँ: ऐसी कहानियाँ जो दिल को छू लें और हमें
गुनाहों
से तौबा करने की हिदायत दें।
हमसे क्यों जुड़ें?
हम हर एक वाक़या लिखने से पहले उसकी प्रामाणिकता की पूरी जाँच करते हैं।
हमारा उद्देश्य किसी भी तरह की अंधश्रद्धा या बिना सबूत की बातों को बढ़ावा
देना नहीं है।
हम उम्मीद करते हैं कि हमारी यह छोटी सी कोशिश आपके इल्म (ज्ञान) को
बढ़ाने और आपके ईमान को मज़बूत करने में मददगार साबित होगी। अगर आपके
पास हमारे लिए कोई सुझाव या सवाल है, तो आप बेझिझक हमसे हमारे
Contact Us पेज के ज़रिए संपर्क कर सकते हैं।
जज़ाकल्लाहु ख़ैरा!
(अल्लाह आपको इसका बेहतरीन बदला दे!)